फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पेंशनर्स वेलफेयर ट्रस्ट ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। गौतमबुद्ध नगर पेंशनर्स वेलफेयर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सोमवार को प्रधानमंत्री को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को सौंपा। ट्रस्ट के अध्यक्ष ने बताया कि पूर्व पेंशनरों और वर्तमान के पेंशनरों के बीच हुए भेदभाव को खत्म किया जाए। पेंशन योजना को पेंशनर स्वावलंबी और बेहतर जीवन यापन कर सकें। उच्चतम न्यायालय के उपरोक्त निर्णय के आधार पर ही पूर्व पेंशनरों और वर्तमान पेंशनरों को एक ही क्लास के रूप में मानते हुए उनके मध्य समानता प्राप्त है। सातवें वेतन आयोग के आधार पर सभी के साथ एक समान व्यवहार किया जाना चाहिए समेत छह मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन सौंपने के दौरान रमनपाल सिंह, अवधेश कुमार सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें