ग्रेटर नोएडा। जिले के जिन पेंशनरों के जीवन प्रमाण पत्र की वैधता अक्तूबर 2026 में समाप्त हो रही है, वे तत्काल इसे जमा करा दें। वरिष्ठ कोषाधिकारी शिखा गुप्ता ने बताया कि पेंशनर बैंक शाखा, कोषागार में उपस्थित होकर या जीवन प्रमाण पोर्टल के माध्यम से घर बैठे डिजिटल प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। इसके लिए आधार फेस आरडी और जीवन प्रमाण एप डाउनलोड कर आधार नंबर, मोबाइल ओटीपी, पेंशन का प्रकार और बैंक संबंधी जानकारी भरनी होगी। अधिकृत होने के बाद प्रमाण पत्र एक वर्ष तक वैध रहेगा। उन्होंने कहा कि समय पर प्रमाण पत्र जमा कराने से अक्तूबर की पेंशन का भुगतान नियमित रखने में मदद मिलेगी। बीमार या असमर्थ पेंशनरों के परिजन सहायता के लिए कोषागार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। ब्यूरो