नोएडा। सेक्टर-117 स्थित श्री कृष्णा अपार्टमेंट में लंबे समय से लंबित सिविल कार्यों को जल्द पूरा कराने की पहल शुरू हुई है। मंगलवार को नोएडा प्राधिकरण के सिविल विभाग के सीनियर मैनेजर अरुण गोस्वामी, जेई निखिल मित्तल समेत अधिकारियों ने सोसाइटी का निरीक्षण किया। प्रबंध समिति ने अधिकारियों को लंबित कार्यों और मरम्मत संबंधी समस्याओं से अवगत कराया। सोसाइटी निवासी संजीव कुमार पाल ने बताया कि छतों पर अधूरी ग्रिल, सभी ब्लॉकों की छतों पर ग्राउटिंग, सीवर पाइप लीकेज और क्षतिग्रस्त टाइल्स की मरम्मत के कार्य लंबित हैं। प्राधिकरण अधिकारियों ने जल्द काम शुरू कराकर पूरा कराने का आश्वासन दिया। कार्यों की प्रगति की नियमित निगरानी भी की जाएगी। ब्यूरो