फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राह से भटकते राहगीर: पेड़ की टहनियां बन सकती हैं हादसों की वजह, ग्रेनो प्रशासन बना मूक; देखें वीडियो

Mon, 21 Oct 2024 06:29 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में पेड़ की टहनियों से ढके साइन बोर्ड नहीं दिखने से सड़क पर चलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साइन बोर्ड नजर नहीं आने की वजह से बड़ा हादसा भी हो सकता है। 
विज्ञापन
टहनियों से ढके साइन बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा शहर के कई इलाकों में सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड पेड़ की बढ़ती टहनियों के कारण ढक गए हैं। जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को दिशा और जानकारी प्राप्त करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


खासकर रात के समय इन साइन बोर्डों का नजर न आना दुर्घटनाओं का कारण भी बन सकता है। ग्रेटर नोएडा के प्रमुख मार्गों पर साइन बोर्डों का इस तरह ढक जाना न केवल यातायात के लिए एक बड़ी समस्या है, बल्कि शहर की व्यवस्था पर भी सवाल उठाता है।

विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा जैसे आधुनिक शहर में साइन बोर्डों का महत्व अत्यधिक है, क्योंकि इनसे न केवल नागरिकों को दिशा मिलती है, बल्कि यहां आने वाले बाहरी व्यक्तियों के लिए भी यह उपयोगी होते हैं। लेकिन कई प्रमुख चौराहों और मार्गों पर पेड़ों की टहनियों ने इन साइन बोर्डों को पूरी तरह से ढक लिया है।

इससे नागरिकों को सही दिशा समझने में मुश्किल होती है, और कई बार लोग गलत रास्ते पर भी मुड़ जाते हैं। ऐसे में दुर्घटना होने की संभावना भी बढ़ जाती है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां ट्रैफिक का दबाव अधिक है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें