नोएडा। जिला अस्पताल में जल्द ही इलाज का भुगतान डिजिटल तरीके से होगा। लोग नकद भुगतान के अलावा यूपीआई या अन्य डिजिटल माध्यम से बिल जमा कर सकेंगे। नई व्यवस्था को लागू करने से पहले कर्मचारियों को ऑनलाइन भुगतान प्रक्रिया, तकनीक व मरीजों को मदद देने के तरीकों की जानकारी दी गई है ताकि मरीजों को परेशानी न हो। अभी अस्पताल में पंजीकरण एक रुपये में होता है। मरीज व तिमारदारों के पास खुले पैसे नहीं होते हैं जिससे लाइन में समय लग जाता है। ऑनलाइन भुगतान होने से सबसे अधिक राहत उन मरीजों को मिलेगी जिन्हें इलाज के दौरान कैश काउंटर पर लंबी कतारों में लगना पड़ता है। सीएमएस डाॅ. अजय राणा ने बताया कि स्टाफ का प्रशिक्षण पूरा हो गया है। जल्द ही ऑनलाइन भुगतान का विकल्प भी शुरू कर दिया जाएगा। ब्यूरो