श्री सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्रों का मार्गदर्शन करते विद्यालय के पुरातन छात
- फोटो : संवाद
पानीपत। श्री सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 1953 में पढ़े विद्यालय के पुरातन छात्र पूर्व ब्रिगेडियर जेआर सेठी का आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने छात्रों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि कोई काम मुश्किल नहीं होता। किसी काम को करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण आपकी महत्वाकांक्षाएं और आपका दृढ़ निश्चय होता है। यदि आप किसी काम को दृढ़ निश्चय से शुरू करते हैं तो आपको सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने बताया कि ब्रिगेडियर जेआर सेठी आर्मी से वर्ष 1991 में सेवानिवृत्त हो गए थे। वे 1953 में श्री सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विज्ञान विभाग के छात्र थे। स्कूल के प्रति उनका प्रेम भाव देखकर उन्होंने ब्रिगेडियर से बच्चों से बात करने का आग्रह किया। संवाद