फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पैक्स संगणीकरण का काम तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला स्तरीय कार्यान्वयन एवं निगरानी समिति की पैक्स संगणीकरण संबंधी बैठक बुधवार को जिला सचिवालय सभागार में की गई। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने की। उपायुक्त ने परियोजना की नियमित समीक्षा, विभागीय समन्वय और निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को पैक संगणीकरण कार्य को प्राथमिकता देते हुए गति लाने के लिए कहा। को-ऑपरेटिव सोसाइटी के महाप्रबंधक तनवीर मोर ने बताया कि जिले की 45 पैक्स में से 32 का संगणीकरण पूर्ण कर लिए गए हैं। बाकी 12 पैक्स में 31 मार्च तक के लेखा परीक्षण अभिलेख उपलब्ध हैं। इसको संगणीकरण पर काम किया जा रहा है। इसराना पैक्स के वर्ष 2024-25 के ऑडिट अभिलेख पर भी चर्चा हुई। लेखा परीक्षित पैक्स के प्रस्ताव को राज्य स्तरीय कार्यान्वयन एवं निगरानी समिति को भेजा जाए, ताकि इन्हें केंद्र प्रायोजित पैक्स संगणीकरण परियोजना के अंतर्गत सम्मिलित किया जा सके। इस मौके पर सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां संदीप खटकड़ उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें