नोएडा। स्वास्थ्य केंद्रों में हर रविवार को लगने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में जांच बढ़ाई जाएंगी। इस संबंध में शासन ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया है कि बुखार के सभी मरीजों की मलेरिया की जांच की जाए। लक्षण वाले मरीजों की डेंगू और टाइफाइड की जांच भी करनी होगी। सामान्य जांचें पहले की तरह होती रहेंगी। कई बार महत्वपूर्ण जांच नहीं होने के अभाव में इलाज में लंबा समय लग जाता है। शासन ने प्रत्येक रविवार को आरोग्य मेले में मरीजों की संख्या और जांच की रिपोर्ट भी मांगी है। ब्यूरो