फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अस्पताल में डॉक्टर न होने से मरीज लौटा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
सीएचसी भदौरा के बंद पड़े पैथ लैब के खड़े किसान नेता भानु प्रताप सिंह। स्रोत- वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
सेवराई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा में इलाज करने गए एक मरीज को चिकित्सक और स्टाफ न होने से बैरंग लौटना पड़ा। पीड़ित ने मामले की जानकारी एसडीएम सेवराई को देते हुए दोषी चिकित्सकों और लापरवाह कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा रहा है कि अस्पताल में ओपीडी छोड़कर सभी कक्षा में ताला लगा है। ओपीडी में कोई भी स्वास्थ्य कर्मी मौजूद नहीं है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है। वायरल वीडियो में सेवराई गांव निवासी किसान नेता भानु प्रताप सिंह पैर में चोट लगने के कारण इलाज करने के लिए कुछ अन्य लोगों के साथ रविवार दोपहर करीब 1:00 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे हुए थे। इस दौरान अस्पताल का मुख्य गेट तो खुला था, लेकिन अंदर कोई भी कर्मचारी अथवा चिकित्सक मौजूद नहीं था। किसान नेता भानु प्रताप सिंह ने मामले की शिकायत एसडीएम सेवराई से करते हुए दोषी कर्मचारियों और चिकित्सकों पर कार्रवाई की मांग की है। मुन्ना चंद्रवंशी ने बताया कि इस अस्पताल पर इलाज कराने आए मरीजों को चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों के न होने के कारण उपयुक्त इलाज नहीं मिल पाता है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. धनंजय आनंद ने बताया कि लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। अस्पताल में चिकित्सक और गार्ड मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें