फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घुटनों की सर्जरी के 18 घंटे बाद मरीज डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। साकेत के एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने 66 वर्षीय बुजुर्ग मरीज के दोनों घुटनों के प्रत्यारोपण (बाइलेटरल टोटल नी रिप्लेसमेंट) के बाद मात्र 18 घंटे में उन्हें डिस्चार्ज कर एक वैश्विक रिकॉर्ड बनाया है। मरीज को एडवांस्ड ऑस्टियोआर्थराइटिस और वैरस डीफॉर्मिटी (पैरों का अंदर की ओर मुड़ना) की समस्या थी, जिसके कारण उन्हें असहनीय दर्द और चलने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। दवाओं से कोई राहत न मिलने के बाद मरीज ने अस्पताल का रुख किया। इस दौरान डॉ. सुजॉय भट्टाचार्जी और उनकी टीम ने एडवांस्ड मीडियल पिवोट नी इम्प्लांट्स का उपयोग कर सर्जरी की। ये इम्प्लांट्स घुटनों को मजबूती, स्थायित्व और प्राकृतिक गतिशीलता प्रदान करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। सर्जरी के दौरान मरीज को रक्त आधान की आवश्यकता नहीं पड़ी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें