फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यमुना में कूद रही महिला को राहगीरों ने बचाया

Tue, 04 Nov 2025 02:18 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जवाहर पुल से सोमवार दोपहर को यमुना में कूदने की कोशिश करती महिला को राहगीरों ने बचा लिया। लोहामंडी निवासी 25 वर्षीय महिला सोमवार दोपहर को जवाहर पुल पर आई। अचानक वह रेलिंग पर चढ़ गई। यह देखकर आसपास खड़े लोग दौड़ पड़े और महिला को पकड़ लिया। पुलिस को 112 डायल कर सूचना दी। मौके पर पहुंचे बल्केश्वर चौकी प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि महिला की शादी को तीन साल हो चुके हैं। दो साल का बेटा है। पति जुआ खेलता है। विरोध पर पीटता है। इससे परेशान है। वह गुस्से में घर से निकल आई थी। यमुना में कूदकर जान देना चाहती है, लेकिन बाद में महिला के परिजन को बुलाया गया। समझाने के बाद उसे घर भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें