फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रूटों पर बसों की कमी से यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न रूटों पर रोडवेज बसों की कमी के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार लंबे समय तक इंतजार करने के बाद भी यात्रियों को बस नहीं मिल पाती है। ऐसे में मजबूरी में उन्हें डग्गामार बसों और अन्य निजी वाहनों से सफर करना पड़ रहा है। बीटा-1 सेक्टर के आरडब्ल्यूए महासचिव हरेंद्र भाटी ने एआरएम ग्रेटर नोएडा से रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। वहीं ग्रेटर नोएडा डिपो के एआरएम समीना अंजुम ने कहा कि यात्रियों की जरूरत के अनुसार अतिरिक्त बसों की मांग को लेकर उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें