माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सिटी बसों का संचालन शुरू हुए करीब तीन महीने हो चुके हैं, लेकिन यात्रियों के लिए बनाए गए बस स्टॉप अब भी अधूरे हैं। स्टॉप पर न शेड लगाए गए हैं और न ही बैठने की व्यवस्था की गई है। ऐसे में यात्रियों को तेज धूप में खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ता है। जल्दबाजी में बस सेवा शुरू करने के बावजूद जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार नहीं किया गया। शुरुआत में रूट में कई महत्वपूर्ण स्थान शामिल नहीं थे। तीन से अधिक बार बदलाव के बाद रूट प्लान तैयार हो सका। रूट तय होने के बाद भी स्टॉपेज पर केवल बस ठहराव की व्यवस्था है। शिकायतों के बावजूद शेड नहीं लगाए गए। नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो के एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि जल्द शेड लगाए जाएंगे। ब्यूरो