नोएडा (संवाद)।
सेक्टर-150 स्थित एकलव्य स्पोर्ट्स क्लब के मैदान में द कॉरपोरेट स्मैश फेस्ट सीजन-2 का लीग मैच खेला गया। मुकाबले में स्ट्रीट फाइटर्स-11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडोस फाइटर्स को 124 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्ट्रीट फाइटर्स-11 ने 20 ओवर में चार विकेट पर 277 रन बनाए। जवाब में मेडोस फाइटर्स की टीम आठ विकेट पर 153 रन ही बना सकी। 101 रन की शानदार पारी खेलने वाले परवेज खान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।