फोटो:
ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी द्वारा शनिवार को हुई बैठक में पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि भाजपा शासनकाल में गरीब, किसान, मजदूर, दलित, पिछड़े और महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है। भाजपा सरकार गरीबों का हक छीन रही है। इस मौके पर वीर सिंह यादव, फकीरचंद नागर, इन्दर प्रधान, मिंटी खारी, शशि यादव, शौकत अली चेची, सुदेश भाटी, नवीन भाटी, विक्रम टाइगर समेत अन्य मौजूद रहे।