फोटो
यमुना सिटी (संवाद)।
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजीव शर्मा ने और संचालन महामंत्री रोहित ने किया। मुख्य अतिथि, विधानसभा प्रभारी एवं पूर्व विधायक मुंशीलाल गौतम ने कार्यकर्ताओं से सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि पार्टी जो भी प्रत्याशी तय करे, हमारा चुनाव चिह्न केवल कमल का फूल है। इस दौरान जिला महामंत्री धर्मेंद्र भाटी, विकास, सत्येंद्र नागर, विपुल तिवारी और संजय जैन आदि मौजूद रहे।