ग्रेटर नोएडा (संवाद)। तिलपता गांव में झीडी वाले बाबा मंदिर परिसर में शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतिभा एवं सम्मान समारोह और नगाड़ा प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में दस टीमों ने हिस्सा लिया। भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के यूथ उत्तर प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता विपिन खारी के नेतृत्व में झीड़ी वाले बाबा मंदिर परिसर में क्रांतिकारी विजय सिंह पथिक 1857 की क्रांति के नायक कोतवाल धन सिंह गुर्जर व राव उमराव सिंह भाटी की याद में नगाड़ा प्रतियोगिता की गई। प्रतियोगिता में दूर दराज से आई करीब दस टीमों ने हिस्सा लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने कहा कि पुरानी सांस्कृतिक को जागृति करने के लिए ऐसे कार्यक्रमों की जरूरत है। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा सिवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शौकत अली चेची, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रोहित भाटी समेत पदाधिकारी मौजूद रहे।