फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 225 दिन भी नहीं चला 85 करोड़ से बना पर्थला ब्रिज

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


225 दिन भी नहीं चला 85 करोड़ से बना पर्थला ब्रिज

जगह-जगह सड़क उखड़ी, इससे पहले सड़क धंसने की भी हुई थी घटना



माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। करीब 85 करोड़ रुपये की लागत से बना पर्थला ब्रिज 225 दिन भी बेहतर तरीके से नहीं चल पाया। आलम यह है कि जगह-जगह इसकी सड़क उखड़ गई है। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कत हो रही है। इससे पहले भी एक बार सड़क धंसने की घटना सामने आ चुकी है, बाद में प्राधिकरण ने इसकी मरम्मत कराई थी।
पिछले साल 25 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर्थला ब्रिज का उद्घाटन किया था। इस ब्रिज से रोजाना करीब 1.5 लाख वाहन गुजरते हैं, लेकिन सड़क के उखड़ने से वाहन चालकाें को परेशानी हो रही है। ब्रिज 697 मीटर लंबा और छह लेन का है। ब्रिज के दोनों ओर 210 मीटर के रैंप भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन


-

जहां धंसी थी सड़क, वहीं उखड़ी सड़क
प्राधिकरण के सिविल विभाग की ओर से कुछ माह पहले धंसी हुई सड़क की मरम्मत कराई गई थी। यह काम गुणवत्ता वाला नहीं पाया गया, अगर ऐसा नहीं होता तो सड़क नहीं उखड़ती। सड़क पर रोड़ी और बजरी पड़ी हुई है और इससे वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना है।



-

एक साल देर से तैयार हुआ था ब्रिज
पर्थला ब्रिज के काम की शुरुआत 2020 में हुई थी। इसे जून 2022 तक बनाना था, लेकिन बीच में कोरोना और एनजीटी की वजह से काम प्रभावित हुआ। करीब एक वर्ष की देरी से काम पूरा हुआ। लॉकडाउन अवधि में काम बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन


-
सर्दी का मौसम होने की वजह से रिसर्फेसिंग का काम नहीं हुआ है। जैसे ही तापमान बढ़ेगा वैसे ही इसकी मरम्मत कराई जाएगी। यह रुटीन कार्य है। जहां यह सड़क उखड़ी है, वहां कुछ माह पहले पैचवर्क कराया गया था। जल्द से जल्द काम कराने की कोशिश की जाएगी। - विजय रावल, डीजीएम, नोएडा प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें