फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एक करोड़ के फ्लैट की बालकनी का हिस्सा गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो के सेक्टर चाई-5 में एक फ्लैट की बालकनी की छत का बड़ा हिस्सा गिर गया। हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ लेकिन फ्लैट में रहने वाली महिला ने गुस्सा जरूर जताया है। बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सोनम सिंह नाम की प्रोफाइल से शेयर घटना के वीडियो में महिला ने बताया कि वह फ्लैट का किराया 28,000 रुपये दे रही हैं। इसकी कीमत एक करोड़ रुपये है। उन्होंने वीडियो में टूटे बालकनी के हिस्से को दिखाते हुए बताया है कि यह घटना तब हुई जब देर रात करीब 2 बजे वह टीवी देख रही थीं। वह अपने कमरे में थीं। अचानक उन्हें कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी। इस पर जैसे ही बालकनी का दरवाजा खोला वहां का नजारा काफी डराने वाला था। बालकनी में कंक्रीट का ढेर पड़ा था। उन्होंने कहा कि यदि कोई बाहर बैठा हुआ होता तो वह सुबह नहीं देख पाता। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें