संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली सेंचुरियन पार्क टेरेसा होम्स सोसाइटी में जल्द ही पार्किंग आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी। एडहॉक एओए की ओर से पात्र निवासियों का विवरण जुटाकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत पार्किंग आवंटित करने की तैयारी की जा रही है। एडहॉक एओए के पदाधिकारी मृत्युंजय प्रताप सिंह ने बताया कि सोसाइटी परिसर में 2600 से अधिक वाहनों के लिए पार्किंग उपलब्ध है। लंबे समय से निवासी व्यवस्थित पार्किंग की मांग कर रहे थे। अब इस दिशा में प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। पार्किंग आवंटन में शामिल होने के लिए निवासियों से बिल्डर-बायर एग्रीमेंट की प्रति एओए के पास जमा करने को कहा गया है। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद पात्र निवासियों का विवरण तैयार कर पार्किंग आवंटित की जाएगी। एओए ने निवासियों से तय समय में आवश्यक दस्तावेज जमा करने और प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की है।