नोएडा। सेक्टर-70 स्थित बसई गांव के पास बृहस्पतिवार देर रात खड़ी कार एक खुले नाले में गिर गई। गनीमत रही कि कार में कोई नहीं था, जिससे बड़ी घटना होने से बच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार को बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक बसई गांव के पास शराब के ठेके के पास कार सवार कार छोड़कर सामान लेने गया था तभी कार खिसक कर नाले में गिर गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि सेक्टर-150 में हुई घटना के बाद भी प्राधिकरण खुले नालों को ढंकने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है, जबकि आसपास के लोगों ने कई बार प्राधिकरण से इसकी शिकायत भी की है। कोतवाली फेस-3 के