फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फीस बढ़ोतरी पर अभिभावकों का टूटा सब्र, स्कूल के बाहर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फीस बढ़ोतरी पर अभिभावकों का टूटा सब्र, स्कूल के बाहर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

अभिभावकों का आरोप, स्कूल ने 16 प्रतिशत से भी ज्यादा बढ़ाई फीस
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। नए सत्र में स्कूलों की ओर से बढ़ाई जा रही फीस के विरोध में अभिभावकों ने कोठारी इंटरनेशनल स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि स्कूल ने नियम के विरुद्ध 16 प्रतिशत से भी ज्यादा फीस बढ़ाई है। अभिभावकों का गुस्सा तब और बढ़ गया, जब गार्ड ने उनको अंदर नहीं जाने दिया। काफी देर तक अभिभावक स्कूल के बाहर ही प्रदर्शन करते रहे।
एक अभिभावक ने बताया कि स्कूल ने 16 प्रतिशत से ज्यादा फीस बढ़ाई है, जबकि नियम के अनुसार 10 प्रतिशत से अधिक फीस नहीं बढ़ा सकते हैं। इसके विरोध में स्कूल गए, लेकिन गार्ड ने अभिभावकों को जाने तक नहीं दिया।
विज्ञापन


किताब और ड्रेस के नाम पर लूट
कोठारी इंटरनेशनल स्कूल के अलावा अन्य स्कूलों के अभिभावकों में भी बढ़ी हुई फीस, किताब व ड्रेस के रेट को लेकर नाराजगी है। अलग-अलग स्कूलों में एक ही कक्षा के किताबों में 4 से 5 हजार रुपये तक का अंतर है। अभिभावकों का कहना है कि जब पढ़ाई का स्तर एक जैसा है तो किताबों के दाम में इतना अंतर क्यों है।
विज्ञापन

स्कूल परिसर में किताबें बेचने पर शिक्षा विभाग की ओर से चार स्कूलों को नोटिस भेजे गए हैं। विभाग की कार्रवाई नोटिस भेजने तक ही सीमित है। अभिभावकों का कहना है कि शिक्षा विभाग की मिलीभगत से ही स्कूल परिसर में किताबें और ड्रेस बेची जा रहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें