सास-ससुर ने दामाद से की मारपीट
रबूपुरा संवाद। कोतवाली क्षेत्र के फलैदा बांगर गांव में सास-ससुर ने दामाद के साथ मारपीट की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव फलैदा बांगर निवासी मोनू शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जहांगीरपुर निवासी उसके ससुर धर्मवीर शर्मा और सास कुसुम देवी उनके घर पर आए थे। पहले गाली-गलौज की, जब उसने विरोध किया तो दोनों ने मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि शिकायत के आधार पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।