नोएडा। एपीजे स्कूल में ए डे इन स्कूल का आयोजन किया गया। इसमें अभिभावकों ने बच्चों की भूमिका निभाकर विद्यालय की दिनचर्या का पूर्णतया अनुभव किया। कार्यक्रम ने उन्हें बच्चों के दृष्टिकोण से शैक्षणिक प्रक्रिया को समझने का सजीव अनुभव प्रदान किया गया। सभी अभिभावकों ने कक्षाओं में विद्यार्थियों की तरह बैठकर गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, खेल व कला आदि विषयों का अध्ययन किया। उन्होंने न केवल बच्चों की तरह पढ़ाई की बल्कि शिक्षकों की कार्यशैली को भी करीब से जाना कि कैसे वे विद्यार्थियों के स्तर के अनुसार पढ़ाते हैं, प्रश्न पूछते हैं और शिक्षा को रोचक बनाते हैं। प्रधानाचार्या डॉ. नेहा शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं बल्कि विद्यालय और अभिभावकों के बीच एक मजबूत संबंध भी स्थापित करते हैं। ब्यूरो