ग्रेटर नोएडा (संवाद) रोटरी क्लब और इंटरेक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में अभिभावकों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान 57 यूनिट रक्त इकट्ठा किया गया। क्लब अध्यक्ष ऋषि के. अग्रवाल ने रक्तदान का महत्व बताया। कार्यक्रम में इंटरेक्ट क्लब की इंचार्ज ज्योत्सना वत्स, सौरभ बंसल, अतुल जैन, रंजीत सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।