फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आरटीई के तहत दाखिला न मिलने पर चक्कर लगा रहे अभिभावक

विज्ञापन
विज्ञापन
-समस्या का समाधान के लिए बीएसए कार्यालय रोज पहुंचे रहे दाखिले के लिए चयनित विद्यार्थियों के अभिभावक
विज्ञापन

-स्कूलों के नामों और पते में हेरफेर होने का बहाना लेकर प्रबंधन दाखिला लेने से कर देता है मना

ग्रेटर नोएडा। एक वर्ष के बच्चे को गोद में लिए हुए सुनीता सूरजपुर स्थित बेसिक शिक्षा कार्यालय के बाहर गुहार लगाने पहुंची थी कि स्कूल प्रबंधन उन्हें गेट से ही भगा दे रहा है। उनके बड़े बेटे चिराग समानिया का दाखिला किड्स वेली वर्ल्ड स्कूल ग्रेटर नोएडा में हुआ है। आरोप है कि प्रबंधन उन्हें केवी वर्ल्ड स्कूल डेल्टा-2 ग्रेटर नोएडा बताकर प्रवेश लेने से मना कर रहा है। ऐसे ही न जाने कितने अनगिनत बहाने बनाकर निजी स्कूल प्रबंधन बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम का माखौल उड़ाते हुए चयनित विद्यार्थियों के दाखिले से इनकार कर रहे हैं।

आरटीई की सूची में नाम आने के बाद भी निजी स्कूलों में दाखिला कराने पहुंच रहे विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ स्कूल से लेकर सूरजपुर स्थित बीएसए कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं। प्रतिदिन बड़ी तादात में बीएसए कार्यालय गुहार लगाने पहुंच रहे अभिभावकों की समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। आलम यह है कि तरह-तरह के बहाने बनाकर स्कूल प्रबंधन छात्रों का प्रवेश लेने से मना कर रहे हैं। सूरजपुर स्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बुधवार को अभिभावकों की बुधवार को भीड़ लगी रही। बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में नहीं होने से अभिभावकों को करीब चार से पांच घंटे इंतजार करना पड़ा। इस दौरान ग्रेड्स इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा स्थित बाल भारती स्कूल, राघव पब्लिक स्कूल, नेशनल माडर्न पब्लिक स्कूल, द मिलेनियम के साथ अन्य स्कूलों की शिकायत अभिभावकों ने की है।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन और कर्मियों की मिलीभगत से परेशान अभिभावक
आरटीई योजना पर पलीता लगाते हुए स्कूल प्रबंधन से मिलीभगत करते हुए कर्मियों ने पोर्टल पर स्कूलों के नाम और उनके पते में हेरफेर कर दिया है। इसका फायदा स्कूल प्रबंधन उठा रहे हैं। खामियाजा अभिभावकों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


प्री-प्राइमरी के बच्चों का नहीं ले रहे दाखिला
ईटा-2 निवासी नरेंद्र भाटी ने बताया कि आरटीई के तहत उनके बच्चे का नाम प्री-प्राइमरी में ग्रेड्स इंटरनेशनल स्कूल ईटा-2 में चयनित हुआ है। स्कूल जाने पर प्रधानाचार्या ने सीधे मना कर दिया कि उनके स्कूल में प्री-प्राइमरी में आरटीई के तहत दाखिला नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कक्षा एक से ही स्कूल में आरटीई के तहत दाखिला दिया जाता है।
-

कई स्कूलों की शिकायतें आई है,जिन स्कूलों की शिकायत मिली उन्हें नोटिस भेजे गए है। छात्रों के प्रवेश नहीं लेने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी।
ऐश्वर्या लक्ष्मी, बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें