ग्रेटर नोेएडा। गौड़ सिटी स्थित माउंट लिटेरा जी स्कूल का नाम बदलकर केएसडी हेरिटेज स्कूल किए जाने पर अभिभावकों ने विरोध जताया है। अभिभावकों का कहना है कि उन्होंने अपने बच्चों का दाखिला माउंट लिटेरा जी स्कूल के नाम और उसकी पहचान को देखते हुए कराया था। अचानक स्कूल का नाम बदलने से अभिभावक असमंजस में हैं। उनका आरोप है कि फ्रेंचाइजी शुल्क बचाने के लिए स्कूल का नाम बदला गया है। अभिभावकों का कहना है कि केएसडी हेरिटेज स्कूल नाम से वे परिचित नहीं हैं। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से नाम बदलने का कारण स्पष्ट करने और अभिभावकों की चिंताओं का समाधान करने की मांग की है। ब्यूरो