फोटो
ऋषिकेश। श्रीपूर्णानंद पब्लिक स्कूल के मैदान में अभिभावक शिक्षक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अभिभावक पारूल ने कहा कि नव नियुक्त शिक्षकों की जानकारी अभिभावकों को दी जानी चाहिए। शशी रावत ने सुझाव दिया कि विद्यालय में हर माह अभिभावक शिक्षक बैठक आयोजित की जानी चाहिए, जिससे बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं का समय रहते समाधान हो सके। स्कूल प्रबंधक मनोज गुप्ता ने कहा कि विद्यालय में हर छह माह में ऐसे संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं ताकि अभिभावकों की बातों को गंभीरता से सुनकर उसी समय समाधान किया जाता है। इस मौके पर प्रभुनाथ, डॉ. कविता रमोला, शीला नेगी, अजय, प्रिया कांसवल, शिवानी, पूर्ति, श्रुति आदि उपस्थित रहे। संवाद