नोएडा (संवाद)। न्यूलैंड क्रिकेट मैदान पर बृहस्पतिवार को फ्रेंडशिप कप लीग की शुरूआत हुई। 40 ओवर के लीग मैच में पंजियार्स क्रिकेट एकेडमी ने स्किल्ज इंडिया पावर को हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया पावर ने 288 का लक्ष्य बनाया, जवाब में उतरी पंजियार्स ने महज 32 ओवर में लक्ष्य प्राप्त कर लिया। मुकाबले में सार्थक मैन ऑफ द मैच रहे।