फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

102 ग्राम पंचायतों में होगा चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 102 ग्राम पंचायतों में होगा चुनाव
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। जिले में 102 ग्राम पंचायतों में चुनाव होगा। इनकी मतदाता सूची दिसंबर तक तैयार हो जाएगी। उसके बाद सीमांकन होगा। दनकौर ब्लॉक को खत्म कर वहां के गांवों को जेवर ब्लॉक में शामिल कर दिया गया है। दादरी में 30, जेवर में 48 और बिसरख में 24 ग्राम पंचायतें हैं। दनकौर ब्लॉक को खत्म करने की कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। आगामी पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची के पुनर्निरीक्षण का काम चल रहा है। घर-घर जाकर नाम शामिल करने और संशोधन का काम चल रहा है। वहीं, जिनकी मृत्यु हो गई है या वह दूसरे स्थान पर चले गए हैं, उनका नाम सूची से हटाने का काम चल रहा है। दिसंबर तक अंतिम सूची तैयार की जाएगी। सूची तैयार होेने के बाद ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत का परिसीमन होगा। इसके बाद तीनों की सीटों का निर्धारण होगा। जिला पंचायत राज अधिकारी कुंवर सिंह यादव ने बताया कि शासन से अभी परिसीमन का कार्यक्रम नहीं आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें