पुन्हाना। नैवाना गांव में अनुसूचित जाति की युवती से शादी करने के मामले में रविवार को पंचायत का आयोजन किया जाएगा। पूर्व चेयरमैन छिद्दी राम, रतन लाल, हुकम सिंह, राज कुमार, फूल सिंह ने बताया कि दूसरे समुदाय के लोग कोर्ट मैरिज की बात कहकर उन्हें गुमराह कर रहे हैं। जबकि लड़के की कम आयु होने के चलते उनकी शादी नहीं हुई है। लड़की को डरा-धमकाकर उससे बयान लिए गए हैं। इस संबंध में शुक्रवार को पुन्हाना में विभिन्न हिंदू संगठनों की एक पंचायत हो चुकी है, जिसमें लड़की को वापस देने का 2 दिन का समय दिया गया था। पिता की शिकायत पर पुलिस ने दो सप्ताह पहले मामला दर्ज कि या था।