फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रैड्स इंटरनेशनल में पंच परिवर्तन प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल में भारत नवनिर्माण ट्रस्ट के सहयोग से पंच परिवर्तन प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। पोस्टर, मॉडल निर्माण और कला प्रदर्शन प्रतियोगिताओं में छात्रों ने भाग लिया। पोस्टर प्रतियोगिता में सैफायर हाउस प्रथम, एफएस हाउस द्वितीय रहा। मॉडल निर्माण में एमराल्ड हाउस ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं कला प्रदर्शन में टोपाज हाउस प्रथम रहा। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक सुशील , जिला संघचालक नौरंग सिंह, प्रणीत भाटी, नरेश गुप्ता, विवेक अरोरा, राजीव जैन, प्रो विवेक कुमार, प्रेरणा, प्राचार्या अदिति बसु रॉय आदि मौजूद रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें