फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नेपाल के पहलवान ने भी दिखाए दांवपेच

Sat, 31 Oct 2026 09:56 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। जेवर में शनिवार को भीम दल अखाड़ा ने विशाल दंगल प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा और नेपाल के पहलवानों ने दांवपेच दिखाए। प्रतियोगिता में नेपाल के पहलवान देवा थापा भी पहुंचे। समिति के अनुसार, प्रतियोगिता में तीन प्रमुख इनामी कुश्तियां कराई गईं। पहली कुश्ती के विजेता को एक लाख रुपये और ट्रैक्टर दिया गया। दूसरी कुश्ती दो लाख 51 हजार रुपये के इनाम के लिए हुई। तीसरी कुश्ती का इनाम एक लाख रुपये रखा गया। पहलवानों और दर्शकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया। दंगल का शुभारंभ जेवर चेयरमैन पहलवान नारायण महेश्वरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें