फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मथुरा में मिली पाकिस्तान की सीमा हैदर की लोकेशन, घेराबंदी तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

मथुरा में मिली पाकिस्तान की सीमा हैदर की लोकेशन, घेराबंदी तेज
- अमर उजाला के खुलासे के बाद प्रदेश और केंद्र की कई एजेंसियां हुईं अलर्ट
- प्रेमी और चार बच्चों संग जेवर से पलवल और मथुरा पहुंचकर बस से उतरी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। पबजी पार्टनर के प्यार की खातिर चार बच्चों संग नेपाल के रास्ते ग्रेनो पहुंची पाकिस्तान की सीमा हैदर की लोकेशन मथुरा के पास मिली है। पाकिस्तानी महिला के रबूपुरा में आकर रहने और प्रेमी संग फरार होने की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद आईबी, एटीएस समेत कई एजेंसियां अलर्ट हो गईं हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि सीमा चार बच्चों और सचिन के साथ आगरा की बस में सवार होकर मथुरा में उतर गई। खबर मिलते ही ग्रेनो पुलिस की टीम मथुरा पहुंच गई है।
सीमा नेपाल के रास्ते भारत आने के बाद प्रेमी सचिन के साथ जिंदगी बिताने का वादा कर लगभग डेढ़ माह पहले रबूपुरा आ गई थी। आंबेडकर नगर में सचिन ने किराये का कमरा लिया था। जांच वह बच्चों संग रहती थी। सचिन रबपुरा में परचून की दुकान पर नौकरी करता था। खुद को पाकिस्तान के कराची की बताने वाली सीमा बच्चों और सचिन के साथ शनिवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे रबूपुरा से टैक्सी में सवार होकर जेवर चली गई थी। जहां से बस से पलवल पहुंची। वहां आगरा जाने वाली बस में सवार होकर मथुरा पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मोबाइल कॉल रिकार्ड, जेवर टोल के सीसीटीवी आदि खंगालने के बाद महिला के करीब पहुंचने में सफलता मिली है। वहीं सीमा के पकड़े जाने पर कई अन्य एजेंसी उससे पूछताछ कर सकती हैं। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।

हिरासत में लेने की चर्चा पुलिस ने नकारा
क्षेत्र में सीमा को पुलिस टीम के हिरासत में लेने की भी दिनभर चर्चा रही। बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी भी अधिकारियों से व रबूपुरा पहुंचकर संपर्क साधते रहे। लेकिन पुलिस अधिकारियों ने सीमा को हिरासत में लेने की चर्चा को नकार दिया। उधर, सीमा के डेढ़ माह तक रबूपुरा कस्बे में रहने की जानकारी होने पर दिन भर चर्चाओं का माहौल रहा। लोग पाकिस्तान से महिला के इस तरह चार बच्चों संग आने की घटना पर हैरत में थे।

गेमिंग एप से धर्मांतरण के पाकिस्तान से तार जुड़ने से जासूसी का संदेह बरकरार
गाजियाबाद में गेमिंग एप के जरिये नाबालिगों से संपर्क कर धर्मांतरण कराने के मामले में महाराष्ट्र से गिरफ्तार किए गए शहनवाज उर्फ बद्दो से पूछताछ में पुलिस को पाकिस्तान की ईमेल में मिली हैं। इससे मामले के तार पाकिस्तान से जोड़कर जांच की जा रही है। वहीं, रबूपुरा में ऑनलाइन पबजी गेम के जरिये पहचान बढ़ाकर पाकिस्तान से रबूपुरा पहुंची सीमा के मामले की जांच भी गहनता से की जा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवाओं को हनीट्रैप में फंसाकर महत्वपूर्ण जानकारी हासिल करने की कोई साजिश तो नहीं रची जा रही।
विज्ञापन



पुलिस टीम सीमा हैदर का पता लगाने का प्रयास कर रही हैं। अब तक उसे पकड़ा नहीं जा सकता है। गिरफ्तारी के बाद पासपोर्ट वीजा आदि की जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। - साद मियांं खान, डीसीपी ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें