नोएडा (संवाद)। सेक्टर-33 स्थित शिवालिक पार्क में 26 नवंबर को नोएडा चित्रकला उत्सव इंद्रधनुष सीजन-5 का आयोजन होगा। नोएडा लोक मंच और नोएडा प्राधिकरण की प्रतियोगिता में करीब 5000 प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। शनिवार को आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता को नौ समूहों में बांटा गया है। इसमें सरकारी, बस्ती, पब्लिक, सेमी-पब्लिक, एनजीओ और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों को मौका मिलेगा। मंच के महासचिव महेश सक्सेना ने बताया कि प्रतियोगिता के बाद 500 से अधिक प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।