फोटो
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित कॉलेज समूह में ‘प्लेसमेंट डे 2.0 आयोजित किया गया। इस साल छात्रों को 2000 से अधिक प्लेसमेंट ऑफर मिले, जबकि 20 लाख रुपये वार्षिक तक के पैकेज भी छात्रों को मिले हैं। कैंपस प्लेसमेंट में 250 से अधिक शीर्ष कंपनियों ने हिस्सा लिया। इनमें प्रमुख रूप से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एक्सेंचर, डेलॉइट, कॉग्रिजेट, कैपजेमिनी, बॉश, विप्रो इन्फोसिस, एसीएल टेक्नोलॉजी, टेक महिंद्रा, सिप्ला, जिंदल स्टील एंड पावर, एनआईटी टेक्नोलॉजी शामिल रहीं। कॉलेज समूह के प्रबंध निदेशक डॉ. मयंक अग्रवाल ने कहा कि हमारा लक्ष्य छात्रों को केवल शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि उन्हें उद्योग की जरूरतों के अनुसार तैयार करना भी है। आईआईएमटी में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट और इंडस्ट्री एक्सपोजर के माध्यम से हम अपने छात्रों को बेहतर करियर के लिए सक्षम बना रहे हैं। ब्यूरो