ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित स्पर्श ग्लोबल स्कूल में चल रही चार दिवसीय स्पर्श ग्लोबल खेलकूद प्रतियोगिता सीजन-2 में शनिवार को कई मुकाबले हुए। फुटबॉल में अंडर-12 कैटेगरी में पैसिफिक वर्ल्ड स्कूल ने पहला, डीपीएस नोएडा ने दूसरा व प्रज्ञान स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 कैटेगरी में एसकेएस वर्ल्ड स्कूल ने पहला, एस्टर पब्लिक स्कूल वेस्ट ने दूसरा व रामाज्ञा स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, बालक व बालिका वर्ग में बैडमिंटन स्पर्धा की विभिन्न कैटेगरी में स्पर्श स्कूल के गौरव पांडेय, मंथन स्कूल के मानस सिंह, मयूर स्कूल के विहान सिंह, पैसिफिक वर्ल्ड स्कूल की आराध्या चौहान, मयूर स्कूल की भ्रिथी फोगाट, कैम्ब्रिज स्कूल की अराध्या शाह ने स्वर्ण पदक हासिल किया। स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. मोनिका रंधावा, स्पोर्ट्स एचओडी डॉ. अजित नागर ने विजेता टीम व खिलाड़ियों को ट्राॅफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।