फोटो
यमुना सिटी (संवाद)। पीपलका स्थित ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल की लड़कों की कबड्डी टीम ने सीबीएसई क्लस्टर-19 कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया। प्रतियोगिता 9 से 13 सितंबर तक बागपत के एम्बिएंस ग्लोबल पब्लिक स्कूल में हुई। फाइनल में ऑक्सफोर्ड ग्रीन की टीम ने स्टेयर एडु स्पोर्ट्स को 26 अंकों के बड़े अंतर से हराया। इस जीत के साथ टीम ने सीबीएसई राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर लिया। टीम में जक्कन नागर, रितेश कुमार, आयुष नागर, नतिक नागर, हर्षित नागर, कनिष्क नागर, रितिक गौतम, देव नागर, मुकुल नागर, कार्तिक नागर, तरुण और हिमांशु भाटी शामिल रहे। विद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों को बधाई दी।