ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जीटा-1 स्थित वनस्थली पब्लिक स्कूल में पहली इंटर स्कूल कबड्डी प्रतियोगिता में ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। राजकीय इंटर कॉलेज की टीम दूसरे और डिफेंस पब्लिक स्कूल की टीम तीसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम में गौतमबुद्ध नगर कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र नागर (बब्लू नागर) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। स्कूल की प्रधानाचार्य सना जैन ने कहा कि खेल से बच्चों में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास बढ़ता है।