बिलासपुर (संवाद)। अस्तौली गांव में बन रहे डंपिंग ग्राउंड काे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। डंपिंग ग्राउंड के पास 44 मीटर रोड पर नाला भी बनाया गया है, जिसका पानी सड़क पर आ रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि दो दिन में अगर पानी निकासी की व्यवस्था नहीं हुई तो ग्रेनो प्राधिकरण के दफ्तर पर प्रदर्शन करेंगे। गांव के सूरज भाटी, विनोद प्रधान, अशोक भाटी, बलराज प्रधान, रामरत, देवेंद्र मास्टर आदि ग्रामीणों ने कहा कि नाला ओवरफ्लो होने से पानी किसानों की गेहूं, मटर की फसल पर आ रहा है। इससे फसलें बर्बाद हो रहीं हैं। उपले आदि भी नष्ट हो गए हैं।