ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (आईबीए) के प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को नोएडा के सेक्टर-148 स्थित राज्य कर विभाग गौतमबुद्ध नगर जोन के अपर आयुक्त परीक्षित खटाना से मुलाकात की। बैठक में जीएसटी पंजीकरण, पता परिवर्तन, ई-वे बिल, इनपुट टैक्स क्रेडिट और कर अनुपालन संबंधी समस्याओं के समाधान कराने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने उद्यमियों की समस्याओं और सुझावों की जानकारी दी। जिस पर अपर आयुक्त ने जल्द से जल्द उनका समाधान कराने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर आईबीए के अध्यक्ष अमित उपाध्याय, महासचिव सुनील दत्त शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण शर्मा और कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल मौजूद रहे। ब्यूरो