फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: क्षेत्र के विकास के लिए हमारा त्याग पीढ़ियों तक याद किया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले किसान लोकार्पण कार्यक्रम में गदगद नजर आए
विज्ञापन

पुनीत कुमार
यमुना सिटी। हवाई अड्डे के लिए अपनी जमीन देने वाले किसानों ने खुशी जताई। वे एयरपोर्ट के लोकार्पण कार्यक्रम में उत्साह से पहुंचे। किसानों ने कहा कि उनकी जमीन अधिग्रहित हुई लेकिन क्षेत्र के विकास के लिए उनका त्याग पीढ़ियों तक याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन, औद्योगिक, स्वास्थ्य, शिक्षण व अन्य कई क्षेत्रों की परियोजनाओं में उछाल आने की उम्मीद है जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद है। एयरपोर्ट से हर वर्ग के व्यक्ति के विकास की संभावनाएं बढ़ेंगी। पहले से ज्यादा लोगों को रोजगार मिल रहे हैं




एयरपोर्ट से हर वर्ग के व्यक्ति का विकास हुआ है। चाहे वह किसान-मजदूर हो या व्यापारी। -राकेश, जेवर

रोजगार मिल रहे हैं। सरकार ने आश्वासन दिया है कि आगे युवाओं के लिए रोजगार बढ़ेंगे। -ओमप्रकाश, जेवर

जेवर तेजी से विकसित हो रहा। नए उद्योग लगेंगे तो रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। -सत्यदेव शर्मा, चांचली
एयरपोर्ट के लिए जमीन मेरी अधिग्रहित हुई थी। अब क्षेत्र के युवाओं के लिए नए रोजगार बढ़ेंगे। -मुंशी, चौरोली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें