नई दिल्ली। केजरीवाल की गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा और पूर्व सांसद संदीप दीक्षित मुख्यमंत्री के निवास पर पहुंचे। इस दौरान लवली ने स्पष्ट किया कि केजरीवाल की गिरफ्तारी से उनके गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। अब वह और मजबूती के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। लवली ने कहा कि हम गिरफ्तारी व छापे जैसी घटनाओं से घबराने वाले नहीं हैं। आम आदमी पार्टी हमारी सहयोगी है। हम हर कदम पर साथ खड़े हुए हैं और चुनाव मिलकर लड़ेंगे। ब्यूरो