फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिजली की शिकायतें दूर करने के लिए लागू होगा ओटीपी सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के फर्जी निस्तारण पर रोक लगाने के लिए जल्द ओटीपी सिस्टम लागू करने जा रही है। हेल्प नंबर 1912 पर दर्ज शिकायतों को बिना समस्या सुलझाए बंद करने की शिकायतें मिलने के बाद यह कदम उठाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कॉल सेंटर के कुछ कर्मचारी उपभोक्ता की समस्या हल किए बिना ही फर्जी तरीके से शिकायत निस्तारित दिखाकर केस बंद कर देते हैं। ऐसी गड़बड़ियों पर अंकुश लगाने के लिए अब शिकायत दर्ज कराने वाले मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा। उपभोक्ता द्वारा 1912 पर यह ओटीपी बताने के बाद ही शिकायत बंद हो सकेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें