रबूपुरा(संवाद)। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की ओर से सोमवार को रौनीजा गांव के पास स्थित धरने के दौरान सोमवार को यमुना प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र कुमार सिंह मिलने पहुंचे। इस दौरान ओएसडी ने धरना-प्रदर्शन खत्म करने के लिए कहा। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा। इसके बाद किसानों ने आंदोलन तेज करने की तिथि 21 सितंबर कर दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यौराज सिंह ने कहा कि बैठक में फैसला लिया गया कि यदि उनकी मांगे पूरी नहीं की जाती है तो 21 सितंबर के बाद संगठन बड़ा आंदोलन करेगा।