चौखुटिया (अल्मोड़ा)। चौखुटिया विकासखंड में पांच दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख चेतना नेगी ने किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पंचायतीराज व्यवस्था व सरकारी विकास योजनाओं की जानकारी देकर उनके कुशल संचालन में सक्षम बनाना है। पहले दिन प्रतिभागियों को सामाजिक कल्याण योजनाओं और पंचायत संरचना की जानकारी दी गई। इस मौके पर मदन राम, कविता नेगी, हेमलता देवी, गीता देवी, कृपाल सिंह, मनोज गौड़, भावना मेहरा, एडीओ पंचायत सुंदर लाल, वीडीओ त्रिलोक सिंह आदि मौजूद रहे।