ग्रेटर नोएडा। नालेज पार्क स्थित ईशान शिक्षण संस्थान में शनिवार को मैनेजमेंट और लॉ पाठ्यक्रम के छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एडिशनल कमिश्नर हेडक्वार्टर अजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि जीवन में लक्ष्य हमेशा बड़ा रखें, लेकिन उसे हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत और धैर्य जरूरी है। उन्होंने छात्रों को अपने सपनों को सिर्फ सोच तक सीमित नहीं रखने, बल्कि उन्हें हासिल करने के लिए नियमित प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। संस्थान के चेयरमैन डॉ. डीके गर्ग ने कहा कि शिक्षा के साथ अनुशासन और संस्कार को भी जीवन का हिस्सा बनाने की सलाह दी। ब्यूरो