फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नवप्रवेशित छात्रों के लिए हुआ ओरिएंटेशन कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। एमिटी विश्वविद्यालय में एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ बिहेवियरल हेल्थ एंड एलाइड साइंसेस के 50 नवप्रवेशित छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्रों को विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली, नियमों और मूल्यों से परिचित कराया गया। एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डॉ. बलविंदर शुक्ला ने कहा कि किसी भी नए कार्य की शुरुआत प्रार्थना के साथ करने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। उन्होंने बताया कि यह परंपरा एमिटी शिक्षण समूह के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार चौहान ने शुरू की थी। एमिटी ग्रुप के वाइस चांसलर डॉ. गुरिंदर सिंह ने छात्रों को वैश्विक अवसरों के लिए प्रेरित किया। वहीं, संस्थान की निदेशक डॉ. कल्पना श्रीवास्तव ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें