नोएडा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को नवागंतुक छात्र-छात्राओं के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नए विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विभागों, समितियों, गतिविधियों और छात्र हितैषी सुविधाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में रजा राजकीय महाविद्यालय के सेवानिवृत्त एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन, समय प्रबंधन, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति प्रेरित किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अनीता मिश्रा ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि महाविद्यालय उनके ज्ञान, कौशल और व्यक्तित्व के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. अंजनी रानी और उप-समारोहक डॉ. आकांक्षा तिवारी ने किया। इस दौरान प्रो. मंजू शुक्ला, प्रो. शैली श्रीवास्तव समेत महाविद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे। ब्यूरो