फोटो
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित आईटीएस डेंटल कॉलेज में बीडीएस एवं एमडीएस 2026 बैच के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज, नई दिल्ली की निदेशक-प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनीता गुप्ता ने कहा कि अच्छा दंत चिकित्सक बनने के लिए किताबी ज्ञान के साथ क्लिनिकल कौशल, संवेदनशीलता और नैतिकता जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को नई तकनीकों व शोध से जुड़े रहने की सलाह दी। प्रधानाचार्य डॉ. ओमकार के. शेट्टी ने अनुशासन, मेहनत, एंटी-रैगिंग नीति और चिकित्सा नैतिकता की जानकारी दी। उपाध्यक्ष सोहिल चड्ढा ने इसे विद्यार्थियों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण चरण बताया। कार्यक्रम में चेयरमैन डॉ. आर.पी. चड्ढा और सचिव बी.के. अरोड़ा मौजूद रहे। ब्यूरो